अपारशक्ति खुराना मां से मिलने चंडीगढ़ जाने को तैयार

Aparhsakti Khurana_800x520

फाइल फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

मुंबई | लॉकडाउन में ढील मिलते ही अपारशक्ति खुराना को अपनी मां की याद आने लगी, अभिनेता ने शनिवार को घोषणा की कि वह अपने घर चंडीगढ़ जाने के लिए तैयार हैं। खुराना ने अपने सोशल मीडिया पर मां के साथ वाली एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “मैं और मां साथ में अच्छे लग रहे हैं। हैशटैगगोइंगटूमम्मा हैशटैगगोइंगटूचंडीगढ़ हैशटैगसीयूसूनमम्मा।”

https://www.instagram.com/p/CBF4WRQpcqI/

पोस्ट देखकर, उनके कई दोस्तों ने सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

अभिनेता सनी सिंह ने कमेंट में कहा, “ध्यान नाल।”

गायिका लिशा मिश्रा ने लिखा, “सेफ जर्नी एंड सेंडिग लव।”

अपारशक्ति को अब फिल्म ‘हेलमेट’ में देखा जाएगा।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!