पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी चेतावनी, बाहरी दखलंदाजी के गंभीर परिणाम होंगे

Putin 2

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

नयी दिल्ली | रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा करते हुये पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है कि अगर कोई बाहरी दखल देने की सोचेगा तो उसे इतने गंभीर परिणाम भुगतने होंगे जो उसने इतिहास में नहीं झेला होगा।

ब्रिटिश समाचार पत्र डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने अपने टीवी संदेश में कहा ,जो भी बाहरी इस मामले में दखल देने की सोच रहा है, वह यह जान ले कि अगर वह ऐसा करता है तो उसे इतने गंभीर परिणाम भुगतान होंगे जो उसने इतिहास में नहीं भुगता होगा।

यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की पुतिन की घोषणा के बाद कीव में धमाकों की आवाज सुनी गयी।

Mobile Guru

पुतिन के आक्रामक तेवर को देखते हुये संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने बुधवार रात को कहा कि वह अपनी तोपों को रोके। गुटरेस ने राष्ट्रपति पुतिन से कहा आप अपनी सेना को यूक्रेन पर हमला करने से रोकें। शांति स्थापित करे। पहले ही बहुत लोग मारे जा चुके हैं।

पुतिन ने लेकिन सयुंक्त राष्ट्र महासचिव के आग्रह को अनसुना करते हुये टीवी पर कहा कि वह यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की अनुमति दे रहे हैं और यह अभियान यूक्रेन पर कब्जे के लिये नहीं है।

पुतिन ने साथ ही यूक्रेन की सेना से कहा कि वे अपने हथियार छोड़ दें और घर लौट जायें। पुतिन का कहना है कि यूक्रेन की ओर से लगातार मिल रहे खतरों के संकेत के बीच रूस का अस्तित्व संकट में है। उन्होंने कहा, “रूस और यूक्रेन की सेना के बीच झड़प को टाला नहीं जा सकता है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!