राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का एक और केस, ‘आरएसएस’ पर की थी टिप्पणी

Rahul Gandhi March 25 2 (1)
The Hindi Post

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का एक और मामला दर्ज किया गया है. हरिद्वार के एक कोर्ट में RSS कार्यकर्ता कमल भदौरिया की शिकायत पर वकील अरुण भदौरिया ने केस दर्ज कराया हैं.

इस साल जनवरी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, राहुल गांधी ने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘आरएसएस के सदस्य 21 वीं सदी के कौरव हैं’.

एडवोकेट अरुण भदौरिया ने ANI को बताया कि इस मामले में 12 अप्रैल को सुनवाई होगी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हरियाणा में कहा था कि आरएसएस के सदस्य 21 वीं सदी के कौरव हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ RSS कार्यकर्ता कमल भदौरिया ने हरिद्वार कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!