अंकिता हत्याकांड मामला: आरोपी पुलकित का परिवार घर छोड़कर हुआ गायब, नहीं पता कहां गया

Pulkit Arya 1 (1)
The Hindi Post

देहरादून | अंकिता भंडारी की हत्या के बाद लोगों में जबरदस्त गुस्सा है. आम जनता आरोपियों की फांसी की मांग कर रही हैं. तो वहीं प्रदेश सरकार भी लगातार लोगों से कह रही है कि इस मामले में जरा भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी और जो आरोपी है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस सबके बीच अंकिता हत्याकांड के मुख्या आरोपी पुलकित आर्य का पूरा परिवार हरिद्वार से कहीं गायब हो गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग लगातार (हरिद्वार में भी) पुलकित आर्य के परिवार के खिलाफ विरोध कर रहे थे जिसके बाद पुलकित के पिता, भाई और परिवार के दूसरे सदस्य घर में ताला लगाकर कहीं चले गए हैं. अब यहां घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है. हालांकि अभी तक SIT और स्थानीय पुलिस उनके घर नहीं पहुंची है. लेकिन लोगों के विरोध और डर के बीच पूरा परिवार कहां गया है, इसका पता नहीं चल सका है.

पुलकित के परिवार को बार-बार यह लग रहा था कि उनके घर को भी निशाना बनाया जा सकता है. ऐसे में पूरा परिवार समय रहते वहां से चला गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी हरिद्वार में भी परिवार के दूसरे सदस्यों से पूछताछ कर सकती है. इसके साथ ही कई जगह पर तलाशी भी की ली जा सकती है. SIT ने हरिद्वार पुलिस से पुलकित आर्य का क्रिमिनल रिकॉर्ड मांगा है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!