33 वर्षीय शादीशुदा शिक्षक ने 17 साल की छात्रा से की शादी, हुआ गिरफ्तार

Handcuff Arrest Depositphotos_9801421_S (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

अमरावती | आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा से शादी करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है. चित्तूर जिले के गंगावरम में एक निजी जूनियर कॉलेज में शिक्षक चलपति (33) ने 17 वर्षीया छात्रा से शादी कर ली.

लड़की इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) की छात्रा है. शिक्षक पहले से ही शादीशुदा है. 29 मार्च को उसकी परीक्षा पूरी होने के तुरंत बाद टीचर उसे बेंगलुरु ले गया और वहां उससे शादी कर ली.

लड़की के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत चलपति पर मामला दर्ज किया करके उसे 31 मार्च को गिरफ्तार कर लिया.

बोम्मनपल्ले गांव के रहने वाले चलपति ने तीन साल पहले उसी गांव की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था. उनका एक बेटा है. उसकी पत्नी को दूसरा बच्चा होने वाला है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!