Alexa की मदद से बड़ी बहन ने बचाई छोटी बहन की जान, अब आनंद महिंद्रा ने की नौकरी की पेशकश; पढ़ें पूरा मामला?
आनंद महिंद्रा (फाइल फोटो | क्रेडिट: आईएएनएस)
नई दिल्ली | महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उत्तर प्रदेश की उस लड़की को नौकरी की पेशकश की है जिसने ‘Alexa’ की मदद लेकर खुद को और अपनी छोटी बहन को बंदर के हमले से बचाया था.
बस्ती जिले की 13 साल की इस लड़की ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए Amazon के वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट ‘एलेक्सा’ (Alexa) का उपयोग करके एक बंदर को डरा दिया था.
लड़की ने अपनी बहन के कमरे में घुसे बंदर को डराने के लिए Alexa को कुत्ते की तरह भौंकने का निर्देश दिया था. यह रणनीति काम कर गई थी और लड़की ने सफलतापूर्वक खुद को और अपनी बहन को बचा लिया था.
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा, “हमारे युग का मुख्य प्रश्न यह है कि क्या हम प्रौद्योगिकी के गुलाम बनेंगे या स्वामी. इस लड़की की कहानी यह भरोसा देती है कि प्रौद्योगिकी हमेशा मानवीय प्रतिभा को बढ़ावा देने वाली रहेगी. उसकी त्वरित सोच असाधारण थी.”
The dominant question of our era is whether we will become slaves or masters of technology.
The story of this young girl provides comfort that technology will always be an ENABLER of human ingenuity.
Her quick thinking was extraordinary.
What she demonstrated was the… https://t.co/HyTyuZzZBK
— anand mahindra (@anandmahindra) April 6, 2024
उन्होंने कहा कि लड़की ने “अप्रत्याशित दुनिया में नेतृत्व क्षमता” दिखाई है.
उन्होंने लिखा, “अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, अगर वह कभी कॉर्पोरेट जगत में काम करने का फैसला करती है तो मुझे उम्मीद है कि महिंद्रा राइज में हम उसे हमारे साथ जुड़ने के लिए मना पाएंगे!!”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
