आटे की चक्की पर आई नाबालिग को बुजुर्ग ने दबोचा, बेहुदा हरकत का VIDEO हुआ वायरल, देखकर खौला लोगों का खून

Saharanpur 2

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (सोशल मीडिया)

The Hindi Post

आटे की चक्की पर आई नाबालिग को बुजुर्ग ने दबोचा, बेहुदा हरकत का VIDEO हुआ वायरल, देखकर खौला लोगों का खून

 

यूपी के सहारनपुर से शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो के अनुसार, एक बुजुर्ग शख्स मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते दिखा रहा है. जिस समय बुजुर्ग यह गंदा काम कर रहा था किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में रोष व्याप्त है और वे कार्रवाई की मांग कर रहे है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रही बच्ची आटा चक्की पर गेंहू पिसाने आई थी जहां बुजुर्ग ने उसके साथ छेड़छाड़ की. बच्ची ने खुद को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन आरोपी ने उसे दबोच लिया. इसक बाद वीडियो में दिख रहा है कि वह उसे जबरन अंदर ले जाता है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है. पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ जल्द सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!