दुल्हन के दरवाजे पहुंची दो बारात, हक्के-बक्के रह गए मेहमान, आगे जो हुआ वो कर देगा हैरान…

Bride Depositphotos_877720768_XL (1) (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - Deposit Photos)

The Hindi Post

दुल्हन के दरवाजे पहुंची दो बारात, हक्के-बक्के रह गए मेहमान, आगे जो हुआ वो कर देगा हैरान…

 

अमरोहा जिले (यूपी) के एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक ही दुल्हन से शादी करने के लिए दो अलग-अलग दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए. दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. अंततः एक दूल्हे को कोतवाली ले जाया गया, जबकि दुल्हन की शादी दूसरे दूल्हे से संपन्न कराई गई.

यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है. यहां रहने वाली एक युवती की सगाई करीब एक वर्ष पहले मुरादाबाद निवासी युवक से हुई थी. शादी की तारीख 12 अप्रैल तय थी, लेकिन हाल ही में किसी विवाद के चलते लड़की पक्ष ने यह रिश्ता तोड़ दिया. बावजूद इसके, लड़के पक्ष ने शादी की तैयारियां जारी रखीं, क्योंकि कार्ड छप चुके थे और निमंत्रण वितरित हो चुके थे.

रिश्ता टूटने के बाद लड़की के परिजनों ने संभल निवासी दूसरे युवक से विवाह तय कर लिया और उसी तारीख को शादी रखी. रविवार को बैंक्वेट हॉल में संभल से बारात पहुंची और विवाह की तैयारियां चल रही थीं. इसी दौरान मुरादाबाद से पुराना मंगेतर भी बारात लेकर वहां पहुंच गया जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.

पुलिस ने हस्तक्षेप कर दुल्हन की सहमति ली. दुल्हन ने अपने परिजनों की पसंद के अनुसार संभल से आए दूल्हे से विवाह करने की इच्छा जताई. इसके बाद पुलिस ने मुरादाबाद के युवक को समझाकर कोतवाली भेज दिया. वहीं, दूसरे दूल्हे के साथ शादी की सभी रस्में पूरी कर दुल्हन को विदा कर दिया गया.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!