कांवड़ियों पर पथराव, सिपाही समेत 5 घायल, पुलिस ने दर्ज की FIR, तीन गिरफ्तार

police petroling

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

कांवड़ियों पर पथराव, सिपाही समेत 5 घायल, पुलिस ने दर्ज की FIR, तीन गिरफ्तार

 

उत्तर प्रदेश के अमरोहा के मोहल्ला छेवड़ा में कांवड़ियों के जत्थे पर हुए पथराव के बाद सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. पुलिस ने इस मामले में चार नामजद समेत 29 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार रात भर भाजपा नेताओं और हिंदू समुदाय के लोगों ने कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा किया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10 बजे मोहल्ला छेवड़ा बाईपास स्थित शिव मंदिर पर भंडारा चल रहा था. हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त रविवार को जलाभिषेक की तैयारी में जुटे थे. वह डीजे की धुन पर नाच-गा रहे थे. मंदिर से कुछ ही दूरी पर दूसरे समुदाय के कुछ युवक जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे. आरोप है कि इन युवकों ने कांवड़ियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया.

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि विवाद के दौरान दूसरे समुदाय के युवकों ने भीड़ बुला ली और मंदिर में मौजूद शिव भक्तों पर पथराव कर दिया. पथराव के कारण बीच-बचाव करने पहुंचे कांस्टेबल शोएब रजा खान का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गए. इसके अलावा कावड़ियों समेत चार लोग घायल हुए है. शिवभक्तों का आरोप है कि इस हमले में उनकी कांवड़ भी खंडित हो गई.

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों—इमरान, शानू और अदनान—को गिरफ्तार कर लिया है. फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!