इंदिरा गांधी हत्याकांड के दोषी का बेटा लड़ेगा चुनाव, इस पार्टी ने दिया टिकट

waris punjab de party (1)
The Hindi Post

इंदिरा गांधी हत्याकांड के दोषी का बेटा लड़ेगा चुनाव, इस पार्टी ने दिया टिकट, BIG NEWS

 

पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दलों ने बिसात बिछाना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी ‘अकाली दल (वारिस पंजाब दे)’ ने अपने पहले प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने फतेहगढ़ साहिब की बस्सी पठाना सीट से 61 वर्षीय सतवंत सिंह को मैदान में उतारा है. सतवंत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की साजिश में दोषी ठहराए गए और फांसी पाए केहर सिंह के बेटे हैं.

इस बात की घोषणा अमृतसर में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान अमृतपाल के पिता व पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तरसेम सिंह तथा फरीदकोट के सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने की. सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी सतवंत सिंह पहली बार प्रत्यक्ष चुनाव लड़ रहे हैं. इससे पूर्व उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में बेअंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह खालसा के लिए प्रचार किया था.

सतवंत सिंह की फाइल फोटो (सोशल मीडिया)

सतवंत सिंह के पिता केहर सिंह को इंदिरा गांधी की हत्या की साजिश में दोषी ठहराया गया था. 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके दो अंगरक्षकों बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. यह हत्या ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद बदले के तौर पर की गई थी. केहर सिंह को इस हत्या की साजिश का मुख्यमास्टर माइंड माना गया और उसे 6 जनवरी, 1989 को तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी.

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!