हाथ में छाता लिए जाता दिखा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह, नया CCTV फुटेज आया सामने

Amritpal Singh Arrested (1)

अमृतपाल सिंह (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक सड़क पर चले जाते हुए देखा जा सकता है.

इस वीडियो क्लिप में भगोड़े अमृतपाल को हल्के नीले रंग की शर्ट और काली पैंट पहने देखा जा सकता है.

वह एक छोटा सा बैग और छाता लिए नजर आ रहा है.

इससे पहले आज दिन में पुलिस ने एक महिला को अमृतपाल की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया. इस महिला का नाम बलजीत कौर है. बलजीत पर आरोप है कि उसने अमृतपाल और उसके सहयोगी पपलप्रीत सिंह को कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में अपने घर पर बीते रविवार को रुकने की जगह मुहैया कराई.

पुलिस ने बताया कि महिला को शाहाबाद इलाके से पकड़ा गया है. पुलिस के मुताबिक बलजीत कौर पपलप्रीत को 2 साल से जानती है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!