बीजेपी जीती तो मोदी नहीं अमित शाह बनेंगे प्रधानमंत्री … केजरीवाल के इस दावे पर क्या बोले अमित शाह?

Amit Shah (4)

अमित शाह की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

हैदराबाद | मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बड़ा दवा करते हुए कहा था कि इस बार भाजपा के जीतने पर प्रधानमंत्री का पद नरेंद्र मोदी की जगह अमित शाह को दिया जाएगा. अब अमित शाह ने खुद स्पष्टीकरण दिया है.

सीएम केजरीवाल ने दावा किया था कि अगर भाजपा जीतती है, तो मोदी नहीं बल्कि मौजूदा केंद्रीय मंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री बनेंगे. पीएम मोदी शाह के लिए वोट मांग रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा था, “75 वर्ष की आयु पार कर चुके नेताओं को राजनीति से निवृत्त करने की नीति भाजपा खुद साल 2014 में लेकर आई थी. इस लिहाज से नरेंद्र मोदी अगले वर्ष 75 वर्ष के हो जाएंगे. ऐसे में उनका भाजपा से निवृत्त होने का समय आ चुका है.”

केजरीवाल के इस बयान के बाद अमित शाह ने हैदराबाद में मीडिया से बातचीत करने के दौरान इस पर अपनी बात रखी.

शाह ने कहा, “नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे. वह 75 साल के हो जाने के बाद भी कुर्सी पर विराजमान रहेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “केजरीवाल एडं ‘इंडिया’ गठबंधन वालों को खुश होने की जरूरत नहीं है. मोदी जी ही आगे भी देश का नेतृत्व करने जा रहे हैं. भाजपा में इसे लेकर कोई दुविधा नहीं है.”

शाह ने कहा, “भाजपा 400 पार के लक्ष्य को हासिल करेगी. इसमें कोई शक नहीं है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. लोगों में उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखने का उत्साह है.”

इस बीच, कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए शाह ने कहा, “कांग्रेस सिर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है.”

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!