फिल्म ‘पठान’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच शाहरुख का पुराना वीडियो आया सामने, “इतना हल्का नहीं कि हवा से हिल जाऊं..”

Shahrukh Khan Photo Social Media

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है. हिन्दू संगठन, इस फिल्म के ‘बेशर्म रंग’ गाने का विरोध कर रहे है. इस गाने में दीपिका ने केसरी रंग की बिकनी पहनी है. हिन्दू संगठन से जुड़े लोग इसका विरोध कर रहे है.

इस सब विरोध के बीच शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है जिसमें वो बॉयकॉट ट्रेंड पर बात कर रहे है. जब उनसे सवाल पूछा जाता है कि “आपको लगता है कि सोशल बॉयकॉट से आपका नुकसान होता है”, इस पर शाहरुख जवाब देते है कि, “ऐसे बड़े बोल नहीं बोल रहा हूँ यार पर ऐसे हवा से थोड़े हिलने वाला हूँ मैं…हवा से झाड़ियाँ हिलती है”

शाहरुख आगे कहते है कि इस देश भारत में जितना प्यार मुझे किया जाता है .. मैं डंके की चोट पर कह सकता हूँ कि बहुत कम लोगों को किया गया है और वो प्यार एक बात से या दो चीजों से सही या गलत लोग समझते है. मुझे नहीं लगता इससे मुझे या मेरी फॅमिली को कोई फर्क पड़ा…”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!