ईरान-अमेरिका वार्ता विफल होने के बाद ट्रंप ने किया ऐसा काम कि हो रही जबरदस्त आलोचना….
Trump attended a UFC event (फोटो: आईएएनएस)
ईरान-अमेरिका वार्ता विफल होने के बाद ट्रंप ने किया ऐसा काम कि हो रही जबरदस्त आलोचना….
फ्लोरिडा |अमेरिका और ईरान के बीच हुई लंबी वार्ता बेनतीजा रही है. यह बैठक पाकिस्तान में हुई. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा के मियामी में यूएफसी 327 इवेंट में नजर आए. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इस इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
मियामी में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल फाइट नाइट में ट्रंप का स्वागत यूएफसी अध्यक्ष डाना व्हाइट ने किया. इस दौरान उनके साथ बेटी इवांका ट्रंप, पोती काई ट्रंप सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राजदूत सर्जियो गोर भी इस इवेंट में शामिल हुए.
ट्रंप ने इस इवेंट में ऐसे समय पर हिस्सा लिया जब पाकिस्तान में हुई अमेरिका-ईरान वार्ता बेनतीजा रही. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्वीकार किया कि लंबी बातचीत के बावजूद दोनों देश किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके और इसलिए मतभेद बरकरार हैं.
ऐसे भू-राजनीतिक तनाव वाले माहौल के बीच ट्रंप के इस इवेंट में शामिल होने की कड़ी आलोचना हो रही है. आलोचकों का कहना है कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के दौर में राष्ट्रपति की इस तरह की सार्वजनिक मौजूदगी गलत संदेश देती है.
विरोध के बावजूद, जब ट्रंप ने एरीना में ग्रैंड एंट्री की, तो भीड़ के एक वर्ग ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर अपनी पुरानी यादें ताजा की. इस पूरे इवेंट के दौरान कैमरे का फोकस बार-बार उन पर ही रहा.
राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “इस यात्रा का समापन करने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता—मियामी में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ यूएफसी! अब भारत लौटने का इंतजार है.”
IANS/Hindi Post Dot In
ईरान-अमेरिका वार्ता विफल होने के बीच राष्ट्रपति ट्रंप यूएफसी इवेंट में हुए शामिल, लोगों ने की आलोचना
