ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों की तारीफ कर रहे थे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिक, बहरीन सरकार ने लिया यह एक्शन

Bahrain Flag ChatGPT Image Mar 10, 2026, 09_53_09 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों की तारीफ कर रहे थे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिक, बहरीन सरकार ने लिया यह एक्शन

 

बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने ईरान द्वारा किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों की प्रशंसा करने और भ्रामक वीडियो साझा करने के आरोप में 6 एशियाई नागरिकों (5 पाकिस्तानी और 1 बांग्लादेशी) को गिरफ्तार किया है.

एंटी-साइबर क्राइम निदेशालय के अनुसार, इन लोगों ने सोशल मीडिया पर ईरान की सैन्य आक्रामकता का महिमामंडन किया और ऐसे वीडियो प्रसारित किए जिससे जनता के बीच डर और असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती थी.

अधिकारियों ने इसे राष्ट्र की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के खिलाफ एक गंभीर कृत्य माना है. सभी आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के लिए लोक अभियोजन के पास भेज दिया गया है. बहरीन सरकार ने अपने नागरिकों को अपुष्ट खबरें न फैलाने और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने की सख्त हिदायत दी है.

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!