मुंबई से कोलकाता जा रही थी फ्लाइट, हवा में ही फेल हो गया एक इंजन फिर…..

spicejet ai

सांकेतिक तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : ChatGPT)

The Hindi Post

मुंबई से कोलकाता जा रही थी फ्लाइट, हवा में ही फेल हो गया एक इंजन फिर…..

 

स्पाइस जेट के एक विमान को रविवार रात कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. अचानक से विमान के एक इंजन में खराबी की सूचना मिली, जिसके बाद आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुआ स्पाइस जेट का विमान कोलकाता पहुंच रहा था, तभी पायलट ने विमान के एक इंजन में खराबी की सूचना दी, डिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फिलहाल विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई है. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.

कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइस जेट की उड़ान संख्या SG670 को एक इंजन में खराबी आने के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. उड़ान सुरक्षित रूप से उतर गई और 23.38 बजे पूरी तरह से आपातकालीन स्थिति हटा ली गई. जानकारी के मुताबिक समस्या का पता चलते ही, पायलट ने तुरंत कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारियों को सूचित किया. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि दमकल गाड़ियों, एम्बुलेंस और चिकित्सा कर्मियों वाली एयरपोर्ट की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम को तुरंत तैनात कर दिया गया और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रखा गया था.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!