“नहीं रखा साथ तो भिजवा दूंगी जेल”, नाबालिग भतीजे से चाची ने जबरन बनाए संबंध, ढाई महीने की प्रेग्नेंट होने का किया दावा, अब…

WOMAN WITH BOY

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

“नहीं रखा साथ तो भिजवा दूंगी जेल”, नाबालिग भतीजे से चाची ने जबरन बनाए संबंध, ढाई महीने की प्रेग्नेंट होने का किया दावा, अब…

 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां (चाची) ने अपने ही 17 वर्षीय नाबालिग भतीजे को कथित तौर पर डरा-धमकाकर ढाई साल तक उसका शारीरिक शोषण किया. हद तो तब हो गई जब महिला ने दावा किया कि वह अपने नाबालिग भतीजे के बच्चे की ढाई महीने की गर्भवती है और उसने अपने पति को छोड़कर किशोर के साथ ही रहने की जिद पकड़ ली.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जेल भिजवाने की धमकी देकर बनाती रही संबंध

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी महिला पीड़ित किशोर के पड़ोस में ही रहती है और रिश्ते में उसकी चाची लगती है. आरोप है कि उसने करीब ढाई साल पहले किशोर को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ जबरन अवैध संबंध स्थापित किए.

हाल ही में जब महिला गर्भवती हो गई तो उसने किशोर पर हमेशा के लिए साथ रहने और शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो महिला ने उसे धमकी दी कि यदि उसने संबंध तोड़े या उसे अपने साथ नहीं रखा तो वह उस पर बलात्कार का आरोप लगवाकर उसे जेल भिजवा देगी. महिला की रोज-रोज की धमकियों से खौफजदा होकर आखिरकार पीड़ित किशोर ने रोते हुए अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई.

पंचायत में भी अड़ी रही जिद पर, पति के साथ जाने से किया इनकार

मामले की गंभीरता और पारिवारिक प्रतिष्ठा को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव में एक पंचायत बुलाई गई. पंचायत में महिला ने सबके सामने खुलकर स्वीकार किया कि वह अपने भतीजे के साथ संबंधों के कारण ढाई महीने की गर्भवती है और वह सिर्फ उसी के साथ रहेगी.

इस दौरान पंचायत और महिला के पति ने उसे काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया. उसका पति उसे माफ कर अपने साथ रखने के लिए भी तैयार हो गया था लेकिन महिला किसी भी कीमत पर किशोर का पीछा छोड़ने को राजी नहीं हुई. महिला की इस अड़ियल जिद के बाद पंचायत बेनतीजा रही और मामला सीधे कानून के हाथ में सौंप दिया गया.

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी महिला भेजी गई जेल

बेटे के यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न से आहत मां की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. चूंकि पीड़ित लड़का नाबालिग (17 वर्ष) है, इसलिए मामले में तत्काल प्रभाव से पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) जोड़ा गया.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्य संकलन और मेडिकल जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!