कुत्ते के काटने के कुछ घंटों बाद युवक करने लगा कुत्तों जैसी हरकतें, घरवालों ने बांधा उसे चारपाई से

Aligarh News Dog Bite (1)

वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट

The Hindi Post

कुत्ते के काटने के कुछ घंटों बाद युवक करने लगा कुत्तों जैसी हरकतें, घरवालों ने बांधा उसे चारपाई से

 

अलीगढ़ | उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से रैबीज के खतरे को उजागर करने वाला एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है. खैर तहसील के उटवारा गांव में एक युवक को आवारा कुत्ते ने काट लिया. इसके कुछ ही घंटों बाद उसमें असामान्य लक्षण दिखाई देने लगे जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रामकुमार (23), जो उटवारा गांव निवासी विजयपाल का बेटा है, 20 दिसंबर की शाम करीब 6:30 बजे गांव में कही जा रहा था. तभी एक आवारा कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया. घर लौटने पर परिजनों ने उसके घाव को धो दिया. चिकित्सकीय उपचार कराने के बजाय गांव में प्रचलित घरेलू तरीके से उसका इलाज किया गया. इसके बाद युवक घर पर ही रहा.

परिजनों का कहना है कि रात करीब 9 बजे तक रामकुमार सामान्य था और उसने खाना भी खाया लेकिन रात लगभग 11 बजे के बाद अचानक उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा. उसे तेज बेचैनी और शरीर में खुजली होने लगी. उसने अजीब हरकतें करना शुरू कर दिया. वह कुत्तों जैसी आवाजें निकालने लगा. जीभ बाहर निकालकर लोगों को सूंघने लगा और पास आने पर काटने की कोशिश करने लगा. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि अपनी और गांव वालों की सुरक्षा के लिए परिजनों को उसे चारपाई से बांधना पड़ा.

21 दिसंबर की शाम परिजन युवक को खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे. वहां जांच के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. रोहित भाटी ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए दिल्ली के हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, युवक में रैबीज के गंभीर लक्षण दिख रहे हैं. इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए दिल्ली स्थित AIIMS ले गए जहां उसे भर्ती कराया गया है.

डॉ. रोहित भाटी ने कहा कि कुत्ते या किसी भी जानवर के काटने को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. रैबीज एक जानलेवा वायरल बीमारी है जो समय पर एंटी-रैबीज इंजेक्शन न लगने पर मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र पर हमला कर सकती है. उन्होंने लोगों से अपील की कि जानवर के काटने की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सकीय उपचार कराएं और घरेलू या झाड़-फूंक जैसे उपायों से बचें.

 

Hindi Post Dot In


The Hindi Post
error: Content is protected !!