रिद्धिमा के ‘कम्फर्ट जोन’ में हैं आलिया, रणबीर और शाहीन

Riddhima 11_597x600

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

मुंबई | रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने कम्फर्ट जोन का खुलासा किया है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट शामिल हैं। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के एक कोलाज को साझा किया है, जिसमें वह आलिया, रणबीर, शाहीन संग नजर आ रही हैं।
तस्वीर के कैप्शन में वह लिखती हैं, “मेरा कम्फर्ट जोन हैशटैगफैमिलिया।”

https://www.instagram.com/p/CBGb-S0HSBU/

इसके बाद रिद्धिमा ने एक रेड हार्ट ईमोजी के साथ अपनी मां नीतू कपूर संग भी अपनी एक तस्वीर साझा कीं।
पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद से रिद्धिमा अपना पूरा ध्यान अपनी मां को दे रही हैं। मां-बेटी की यह जोड़ी आपस में खूब सारा वक्त बिता रही हैं।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन 67 साल की आयु में 30 अप्रैल को हुआ। वह कैंसर से जूझ रहे थे। लॉकडाउन के चलते रिद्धिमा नई दिल्ली से मुंबई कार से सफर कर 2 मई को घर पहुंची और तब से वह अपनी मां के साथ ही हैं।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!