अली फजल की मां का निधन, अभिनेता ने कहा “मैं आपके लिए आपका बाकी जीवन जियूंगा”

Ali Fazal's mother Photo Twitter

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

मुंबई: अभिनेता अली फजल की मां का आज (बुधवार को) सुबह लखनऊ में निधन हो गया। अली ने बुधवार को अपनी मां की एक तस्वीर ट्वीट की और लिखा, “मैं आपके लिए आपका बाकी जीवन जियूंगा। मिस यू अम्मा..यहीं तक था हमारा..पता नहीं क्यूं। आप मेरी रचनात्मकता की स्रोत थीं..मेरा सब कुछ। मेरी हर चीज। आगे अल्फाज नहीं रहे। प्यार, अली।”

 

अभिनेता के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि अली फजल की मां का निधन सुबह लखनऊ में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के बाद हो गया। उनका निधन अचानक हो गया और हम उनकी शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। अली इस मुश्किल घड़ी में अपने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए आभारी हैं।

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!