दिवाली पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’

Akshay Laxmmi-Bomb
The Hindi Post

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने बुधवार को घोषणा की है कि उनकी आगामी ओटीटी रिलीज फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ 9 नवंबर को दिवाली के शुभ अवसर पर रिलीज होगी।

अक्षय ने ट्वीट किया, “इस दिवाली आपके घरों में ‘लक्ष्मी’ के साथ एक धमाकेदार ‘बॉम्ब’ भी आएगा। आ रही है लक्ष्मी बॉम्ब 9 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर।

https://www.instagram.com/p/CFMRlarnLd6/

इसके साथ ही अक्षय कुमार ने फिल्म का एक टीजर भी शेयर किया है, जिसमें लक्ष्मण के लक्ष्मी तक के सफर को दिखाया गया है।

टीजर के बैकग्राउंड में चल रहे आवाज में ‘आज से तेरा नाम लक्षमण नहीं, लक्ष्मी होगा’ सुनाई दे रहा है। वहीं क्लिप में अक्षय कुमार के माथे पर खून से बनी हुई टीका दिखाई दे रहा है।

फिल्म तमिल ब्लॉकबस्टर ‘मुनि 2 : कंचना’ का रीमेक है। फिल्म में कियारा आडवाणी, तुषार कपूर, शरद केलकर और अश्विनी कालसेकर ने भी अभिनय किया है।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!