अखिलेश का BJP पर तंज, कहा- काशी को क्योटो बनाने चले थे, वेनिस बना दिया

Akhilesh Yadav (2)

फाइल फोटो | IANS

The Hindi Post

लखनऊ | यूपी के वाराणसी में हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया. काशी स्थित अंधरापुल में हुए जलभराव का एक वीडियो सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडिल से ट्वीट करते हुए भाजपा पर तंज कसा है. अखिलेश यादव ने कहा कि काशी को क्योटो बनाने चले थे लेकिन वेनिस बना दिया.

अखिलेश यादव ने ट्वीट के माध्यम से लिखा कि बारिश ने आते ही भाजपाई विकास का सच दिखा दिया. काशी को क्योटो बनाने चले थे लेकिन वेनिस बना दिया.

Advt
Advt

इस वीडियो में दिख रहा है कि गाड़ियों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है.

नगर निगम के बताया की बारिश के चलते हुए जलभराव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

इससे पहले अखिलेश ने लिखा था कि उप्र की भाजपा सरकार के अधिकारीगण पहले निवेशकों को बुलाने के लिए देश-विदेश भ्रमण के लिए गए थे, अब उनको ढूंढने के लिए जाएंगे, मतलब जनता के टैक्स का पैसा फिर बाहर जाएगा, लेकिन अंदर कुछ भी नहीं आएगा. जनता कह रही है ‘भाजपा के झूठे विकास का ये मॉडल’ अब स्वीकार नहीं.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!