महागठबंधन की हार पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा- “बिहार में………”
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार का ठीकरा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एसआईआर पर फोड़ा है. उन्होंने X पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने लिखा, “बिहार में जो खेल एसआईआर ने किया है, वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, यूपी और बाकी जगह पर अब नहीं हो पाएगा, क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है. अब आगे हम यह खेल, इनको नहीं खेलने देंगे. सीसीटीवी की तरह हमारा पीपीटीवी मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा.”
बिहार चुनाव के रुझानों पर कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एएनआई से बात करते हुए कहा, “शुरुआती रुझानों में लगता है कि ज्ञानेश गुप्ता (मुख्य चुनाव आयुक्त) बिहार की जनता पर भारी पड़ रहे हैं. आने वाले समय में स्पष्ट होगा कि बिहार के लोग भारी पड़ेंगे ज्ञानेश कुमार गुप्ता पर या ज्ञानेश गुप्ता पड़ेंगे. इंतजार करना होगा. बिहार की जनता को कम नहीं आंक सकता हूं, एसआईआर, वोट चोरी के बाद भी उन्होंने पूरी हिम्मत दिखाई है.”
बता दे कि रुझानों में एनडीए प्रचंड जीत की ओर है. वही महागठबंधन हार रहा है.
रुझानों की बात करे तो एनडीए 199 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वही महागठबंधन 38 सीटों पर आगे है. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभर रही है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
