अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया

Akhilesh Yadav PC March 8-min

फाइल फोटो

The Hindi Post

अतीक अहमद का बेटा और उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी असद और शूटर गुलाम पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हैं. दोनों को UP STF ने उत्तर प्रदेश के झांसी में मार गिराया हैं.

पुलिस ने अपने बयान में कहा हैं कि असद और गुलाम ने पुलिस पर फायरिंग की थी और इसलिए पुलिस को भी अपने बचाव में फायरिंग करनी पड़ी. इस एनकाउंटर में दोनों मारे गए.

अब इस एनकाउंटर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान सामने आया हैं. अखिलेश यादव ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताया हैं.

उन्होंने कहा, “झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है. भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं. आज के व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जाँच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए. सही-गलत के फैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है. भाजपा भाईचारे के खिलाफ है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!