ट्रैफिक जाम में फंसे अखिलेश यादव, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साधा निशाना, कहा, “बीजेपी ने……”
अखिलेश यादव की फाइल फोटो (आईएएनएस)
ट्रैफिक जाम में फंसे अखिलेश यादव, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साधा निशाना, कहा, “बीजेपी ने……”
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को जाम में फंस गए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अखिलेश लखनऊ से कानपुर आ रहे थे जब उनका काफिला काम में फंस गया. अखिलेश ने X पर एक पोस्ट कर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा.
उन्होंने X पर लिखा, “दावा तो ये है कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचा देंगे, ‘उल्टी गणितवालों’ से सब पूछ रहे हैं कि दो स्मार्ट सिटी के बीच में ये जो गंगा ब्रिज पर 90 मिनट का जाम लगता है, वो इसमें शामिल है या अनुपूरक बजट की तरह इसकी बात अलग से की जाएगी. भाजपाइयों की यही सबसे बुरी बात है कि जिनता बताते नहीं हैं, उससे दोगुना छिपाते हैं.”
बता दे कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को कानपुर आए थे. वह समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपाई के बेटे के शादी समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा.
अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने ‘कानपुर’ को ‘बदनामपुर’ बना दिया है, जबकि लापरवाह अधिकारियों ने इसे ‘जामपुर’ में तब्दील कर दिया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अधिकारियों को जैसे मोतियाबिंद हो गया है, जिन्हें शहर की समस्याएं दिखाई नहीं दे रही हैं.
दावा तो ये है कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुँचा देंगे, ‘उल्टी गणितवालों’ से सब पूछ रहे हैं कि दो स्मार्ट सिटी के बीच में ये जो गंगा ब्रिज पर 90 मिनट का जाम लगता है, वो इसमें शामिल है या अनुपूरक बजट की तरह इसकी बात अलग से की जाएगी। भाजपाइयों की यही सबसे बुरी बात है कि जिनता… pic.twitter.com/YMgc2uztKg
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 13, 2026
हिंदी पोस्ट डॉट इन
