अखिलेश यादव फिर चुने गए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, छुए जया बच्चन के पैर

Akhilesh Yadav is SP president Sep 29 2022
The Hindi Post

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. चुनाव अधिकारी रामगोपाल यादव ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की. पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी और पार्टी के लिए संघर्षशील रहने का भरोसा दिया. इसके साथ ही सपा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप देगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

राम गोपाल ने कहा कि अखिलेश के नाम का प्रस्ताव माता प्रसाद पांडे, आलम बदी समेत 75 नेताओं ने किया. केवल एक ही नामांकन आया इसलिए अखिलेश यादव को अध्यक्ष चुन लिया गया. अखिलेश ने जया बच्चन के पैर छुए. अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि यह पद नहीं बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. इस समय लोकतंत्र खतरे में है. आने वाले 5 साल में समाजवादियों को इतिहास बनाना है. हम सब मिल कर सपा को अन्य राज्यों में फैला कर राष्ट्रीय पार्टी बनाए. प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सिर्फ अखिलेश यादव ने नामांकन किया.

अखिलेश ने कहा कि हम और व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाएंगे. हम लोहियावादी व अंबेडकर वादियों को साथ लाकर आगे बढ़ेंगे. इतिहास के जानकार जानते हैं कि एक देश मे प्रोपेगैंडा मिनिस्टर होते थे. लेकिन यहां पूरी भाजपा प्रोपेगेंडा के सहारे चल रही है. अखिलेश ने एक फिल्म के सहारे भाजपा को झूठा बताया. हम लोग नवरात्र में मां दुर्गा से प्रार्थना करें कि भाजपा सच बोले.

विज्ञापन
विज्ञापन

रमाबाई मैदान में शुरू सम्मेलन में मंच पर प्रमुख वरिष्ठ नेताओं के साथ सांसद जया बच्चन भी मौजूद हैं. इससे पहले इकबाल कादरी ने स्वागत भाषण में कहा कि अगर हम लोग लोकसभा में 50 से ज्यादा सीट ले आए तो कोई भी सरकार अखिलेश के समर्थन के बिना नहीं बन सकती. अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल कादरी ने स्वागत भाषण में कहा कि पार्टी को निरंतर ऊर्जा देने की जरूरत है.

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन रमाबाई अंबेडकर मैदान में राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ. अखिलेश यादव ने राष्ट्रध्वज फहराने के बाद पार्टी का ध्वजारोहण किया. इससे पहले बुधवार को समाजवादी पार्टी के राज्य सम्मेलन में मंगलवार को नरेश उत्तम को फिर प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया. वह तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बने हैं.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!