यूपी के “दो लड़कों” को किसने कह दिया अंकल ?, बीजेपी पर भी बरसे नेता जी

akash anand 2 (1)
The Hindi Post

यूपी के “दो लड़कों” को किसने कह दिया अंकल, बीजेपी पर भी बरसे नेता जी, BIG NEWS

 

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने सोमवार को हाथरस जिले के सादाबाद में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन से पार्टी के चुनावी अभियान का शंखनाद किया. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करने के साथ-साथ विपक्षी दल सपा और कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए आकाश आनंद ने उन्हें ‘अंकल’ कहकर संबोधित किया और कहा कि 50 वर्ष से अधिक उम्र के इन दोनों नेताओं की बातों में जनता को नहीं आना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के ‘PDA’ के मायने समय-समय पर बदलते रहते हैं और उनके शासनकाल में केवल दंगे होते थे, जबकि संविधान की प्रति लेकर घूमने वाले राहुल गांधी के वादे उनकी खाली किताब की तरह हैं.

भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 10 वर्षों के शासन में अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए सरकार ने जनता के टैक्स के लगभग ₹7,000 करोड़ केवल विज्ञापनों पर लुटा दिए. उन्होंने झांसी अस्पताल हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि विज्ञापनों के लिए पैसे हैं, लेकिन पीड़ितों की मदद के लिए संसाधन नहीं हैं. प्रदेश में 4 लाख से अधिक सरकारी पद खाली पड़े हैं, 25 हजार से अधिक सरकारी प्राथमिक स्कूल बंद हो चुके हैं और लगातार होते पेपर लीक से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है.

कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का प्रभाव हावी है और बहनें असुरक्षित हैं. अंत में उन्होंने जनता से आगामी चुनाव में सरकार से पिछले 10 वर्षों का पाई-पाई हिसाब मांगने और बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!