ऐश्वर्य, आराध्या का कोविड-19 टेस्ट आया नेगेटिव

Aishwarya Rai and Daughter

फाइल इमेज/इंस्टाग्राम

The Hindi Post

मुंबई | अभिनेता अभिषेक बच्चन ने साझा किया है कि उनकी पत्नी व अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अभिषेक ने ट्वीट किया, “आपकी निरंतर प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमेशा के लिए आभारी। शुक्र है कि ऐश्वर्य और आराध्या का टेस्ट नेगेटिव आया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।”

अभिषेक और उनके पिता व बॉलीवुड आइकन अमिताभ बच्चन कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही अस्पताल में हैं।

अभिषेक ने आगे लिखा, “अब वे घर पर रहेंगी। मैं और मेरे पिता अभी भी अस्पताल में चिकित्सा दल की निगरानी में रहेंगे।”

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!