जलती चिता से छेड़छाड़ और मांस खाने का दावा, उज्जैन के वायरल वीडियो ने चौंकाया

AGHORI

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

जलती चिता से छेड़छाड़ और मांस खाने का दावा, उज्जैन के वायरल वीडियो ने चौंकाया

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड हुआ है जिसमें दावा किया गया है कि यह मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित चक्रतीर्थ श्मशान घाट का है. इस वीडियो में एक साधक नजर आ रहे है. दावा है कि वह अघोरी साधक काली उर्फ नंद गिरि है.

वीडियो में काली कथित तौर पर कहती है कि वह आज एक इंसान को खाएंगी. वीडियो में वह हाथ में तलवार लिए हुए नजर आती है. काली का दावा है कि वो चिता के सामने मुर्दे के शरीर का हिस्सा खा रही है.

वीडियो में काली उर्फ नंद गिरी कथित तौर पर मांस का टुकड़ा निकालती हुए दिखाई देती है. इसके बाद वह उसे कच्चा खाती है. इस दौरान वह कहती है कि इस इंसान को खाएंगे, जय भवानी. इसके बाद जलती चिता से छेड़छाड़ करती दिखाई देती है. इसके बाद वह उसे खाती है और कहती है कि तुम्हारे जीवन से भी खेलूंगी, बड़े बड़े तांत्रिको को मार दिया, बच कर रहना.

वह आगे कहती है, “चिता से राख लगाना, भूत प्रेत से खेलना यह हमारा काम है, किसी के बस की बात नहीं है इंसान को गर्म गर्म खाना, तुम सोच लो मैं क्या कर सकता हूं.”

वीडियो में वह कथित मांस को गर्म और स्वादिष्ट बताती हैं. साथ ही लोगों को उनसे बचकर रहने की चेतावनी देती हैं. वीडियो के में वह पेट भरने की बात भी कहती है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!