भाई-बहन का रिश्ता शमर्सार: पहले देखा मोबाइल पर पोर्न क्लिप और फिर कर दिया बहन का रेप, इससे भी मन नहीं भरा तो कर दी उसकी हत्या

Rape

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 19 वर्षीय युवक को अपनी नाबालिग बहन के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और फिर उसकी गला दबाकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, संजू ने 3 फरवरी की रात अपने मोबाइल फोन पर पॉर्न क्लिप देखने के बाद अपनी नाबालिग बहन से पहले रेप किया. इस डर से कि वह उसकी करतूत परिवार वालों को बता देगी, उसने फिर अपनी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी.

इसका खुलासा आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में किया.

पटियाली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि किशोरी के चाचा ने चार फरवरी को अपने भतीजे संजू कुमार के खिलाफ तहरीर दी थी. तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. आरोपी को पुलिस ने सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में उसने बताया कि उसके पिता की एक साल पहले मौत हो चुकी है और वह अपनी मां और बहन के साथ गांव में दूसरे मकान में रहता है.

पुलिस अधिकारी ने कहा, “घटना के दिन लड़के की मां अपने चाचा के घर गई थी. लड़का वह अपनी बहन के साथ घर में अकेला था. उसने अपने मोबाइल पर पोर्न देखा और फिर अपनी बहन के साथ गलत काम किया.”

पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल और उस पर देखी गई पॉर्न क्लिप बरामद कर ली है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!