मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद अब बरेली में …..
फोटो: आईएएनएस
मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद अब बरेली में …..
बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बवाल पर तत्काल एक्शन में आए गृह विभाग के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार को मौलाना तौकीर रजा खां समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही वहां पर माहौल पर नियंत्रण रखने के लिए जिले में दो दिन तक यानि 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं. बवाल के बाद जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.
प्रदेश के गृह सचिव गौरव दयाल के निर्देश पर बरेली में दूरसंचार (इंटरनेट) सेवाएं निलंबित रहेंगी. इसकी अवधि 48 घंटे रहेगी. इंटरनेट सेवा को 27 सितंबर को को रात 12:30 बजे से 29 सितंबर को रात 12:30 बजे तक निलंबित किया गया है. बरेली जिले में 27 और 28 सितंबर को टेलीकॉम सेवाएं बंद रहेंगी. सचिव, गृह विभाग उत्तर प्रदेश गौरव दयाल ने भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम 1885 की धारा 7 तथा टेलीकॉम सेवाओं के अस्थाई निलंबन नियम 2017 (लोक आपात या लोक सुरक्षा) के प्रावधानों के तहत आदेश जारी किया है. बीएसएनएल क्षेत्रीय कार्यालय के जीएम पंकज पोरवाल ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि शनिवार को शासन के निर्देश पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.
