9 साल तक कैंसर से जूझने के बाद एक्ट्रेस सरन्या शसी दुनिया से अलविदा
फोटो: इंस्टाग्राम
तिरुवनंतपुरम | नौ साल तक कैंसर से जूझने के बाद अभिनेत्री सरन्या शसी ज़िन्दगी की जंग हार गई| उन्होंने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अभिनेत्री सरन्या शसी की उम्र 35 साल थी। और वह कन्नूर की रहने वाली थी।
अभिनेत्री बेहद लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों के माध्यम से प्रसिद्ध हुई थीं, बाद में सुपरस्टार मोहनलाल और अन्य के साथ मलयालम फिल्मों में अभिनय किया।
2012 में एक टीवी सीरियल की शूटिंग के दौरान वह अचानक गिर गईं और बाद में पता चला कि उनके दिमाग में ट्यूमर है।
तब से उनकी 10 सर्जरी हुई| बीच में उन्होंने अपने अभिनय करियर को कुछ समय के लिए फिर से शुरू किया, लेकिन लंबे समय उनका करियर नही चल पाया ।
लेकिन जून में कोविड पॉजिटिव होने के बाद उनके लिए चीजें खराब हो गईं और तब से वह अपने जीवन के लिए लड़ रही थी, जो आखिरकार सोमवार की सुबह समाप्त हो गई।
आईएएनएस
