4 दिन के क्रैश के बाद सोना ₹24,000 उछला, चांदी भी दौड़ी, जानें कीमतें
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
4 दिन के क्रैश के बाद सोना ₹24,000 उछला, चांदी भी दौड़ी, जानें कीमतें
सोना-चांदी की कीमतों में क्रैश (Gold-Silver Price Crash) थम चुका है और दोनों कीमती धातुएं तूफानी तेजी से भागने लगी हैं. बीते 29 जनवरी को ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे Gold-Silver में इस स्तर से अचानक तगड़ी गिरावट आई थी, जो लगातार चार दिन देखने को मिली थी. लेकिन 4 दिन के क्रैश के बाद बीते दो दिनों से इनके दाम में रॉकेट सी रफ्तार देखने को मिली है. सोना का भाव तो इन दौरान 24,000 रुपये चढ़ गया, वहीं Silver Price भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक्सपर्ट भी गोल्ड रेट में आने वाले महीनों में रिकॉर्ड तेजी का अनुमान जताते हुए संकेत दे रहे हैं कि ‘ये रुकने वाला नहीं है.’
Gold-Silver Rate में क्रैश और तेजी के बीते कुछ दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो बीते 29 जनवरी को ही चांदी की कीमत 4,20,048 रुपये प्रति किलो पर पहुंची थी और वहां से चार दिन में ही गिरकर 2.25 लाख रुपये के आसपास आ गई थी. वहीं सोना भी 1.93 लाख रुपये के पार पहुंचने के बाद फिर गिरकर 1.37 लाख रुपये के करीब आ गया था. इस स्तर तक टूटने के बाद यहां से बीते दो दिन में ही Gold Rate करीब 24,000 रुपये चढ़ चुका है, तो वहीं चांदी करीब 60,000 रुपये के आसपास महंगी हो चुकी है.
बुधवार को भी सोना-चांदी की कीमतों में तगड़ी तेजी आई है. बीते कारोबारी दिन मंगलवार को 1 Kg Silver Price 2,68,015 रुपये पर बंद हुआ था और बुधवार को ये 2,84,094 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. सोना भी मंगलवार को 1,53,809 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,60,755 रुपये पर पहुंच गया.
