ED की रेड में हुआ खुलासा, घर में स्टूडियो, बनाए जाते थे अश्लील वीडियो, बुलाए जाते थे मॉडल

Man and Woman Depositphotos_801333348_XL (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo: Credit - Hindi Post)

The Hindi Post

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोएडा स्थित सबडिजी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी की जांच शुरू की है. यह कंपनी एक दंपति द्वारा नियंत्रित की जाती है.

कंपनी और उसके निदेशकों से जुड़े कई स्थानों पर आयकर अधिनियम की धारा 132 और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की धारा 37 के तहत तलाशी अभियान चलाया गया.

ईडी की जांच से पता चला है कि दंपति के नेतृत्व में सबडिजी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को साइप्रस स्थित कंपनी टेक्नियस लिमिटेड से बड़ी मात्रा में विदेशी धन प्राप्त हो रहा था. टेक्नियस लिमिटेड को वयस्क मनोरंजन वेबसाइट संचालित करने के लिए जाना जाता है. इनमें Xhamster और Stripchat जैसी वेबसाइट शामिल हैं. ये वेबसाइट एडल्ट कंटेंट स्ट्रीमिंग की सुविधा प्रदान करती हैं.

दंपति को कथित तौर पर इन वेबसाइटों पर स्ट्रीम किए गए एडल्ट कंटेंट से धन प्राप्त हो रहा था. कपल ने इन्हें विज्ञापन, बाजार अनुसंधान और जनमत सर्वेक्षण जैसी सेवाओं से प्राप्त धन बताया था.

रेड के दौरान ईडी अधिकारियों को एक स्टूडियो का पता चला जिसका उपयोग एडल्ट कंटेंट (वयस्क सामग्री) बनाने के लिए किया जाता था. जांच के दौरान यह भी पता चला कि दंपति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से मॉडल्स को हायर (काम पर रखता था) करता था. आरोप है कि दंपती पोर्न साइट के लिए वीडियो शूट कराता था.

अब तक कंपनी (सबडिजी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड) और उसके निदेशकों के बैंक खातों में 15.6 करोड़ रुपये का पता लगाया गया है. दंपती कथित तौर पर कमाई का 75 फीसदी अपने पास और बाकी मॉडलों को देता था.

ईडी के अधिकारी मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा विनियमन (फॉरेन करेंसी रेग्यूलेशन) के उल्लंघन की संभावना की जांच कर रहे हैं.

 

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!