यूपी में प्रशासनिक फेरबदल : 10 जिलाधिकारियों समेत 46 आईएएस अधिकारियों के तबादले
फोटो : आईएएनएस
लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक सुचारूता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया एक आदेश जारी कर कुल 10 जिलाधिकारियों समेत 46 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है.
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग में बालकृष्ण त्रिपाठी को सचिव नियुक्त किया गया है. राजेश प्रकाश को विंध्याचल मंडल का आयुक्त बनाया गया, जबकि धन लक्ष्मी को मत्स्य विभाग का महानिदेशक (डीजी) बनाया गया. संजय कुमार को राज्य मानवाधिकार आयोग का सचिव (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है. रूपेश कुमार सहारनपुर के नए मंडलायुक्त होंगे और अटल कुमार राय को गृह विभाग का सचिव बनाया गया है. भानु चंद्र गोस्वामी को मेरठ मंडल का कमिश्नर बनाया गया है जबकि हृषिकेश भास्कर को राजस्व विभाग का सचिव बनाया गया है. उन्हें राहत आयुक्त और चकबंदी आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्र में भी बदलाव देखने को मिले है. मयूर माहेश्वरी को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम (एमडी) और यूपी ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन का एमडी चार्ज सौंपा गया है. विजय किरन आनंद को राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीईओ) और लीडा सीईओ का अतिरिक्त प्रभार मिला है. राहुल पांडे को राज्य कर विभाग में विशेष सचिव तैनात किया गया है, जबकि अतुल वत्स को हाथरस का जिलाधिकारी बनाया गया है. अमनदीप डुली अपर आयुक्त मनरेगा के पद पर नियुक्त किए गए है.
वाराणसी में हिमांशु नागपाल को नगर आयुक्त और प्रखर कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नियुक्त किया गया है. योगेंद्र कुमार अलीगढ़ के सीडीओ बनाए गए हैं. अभिषेक आनंद विशेष सचिव आबकारी विभाग में, राजा गणपति सीतापुर के डीएम, कृतिका ज्योत्सना बस्ती की डीएम, रवीश कुमार पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी, ईशा दुहन यूपी सहकारी चीनी मिल लिमिटेड की एमडी बनी है. कुमार विनीत विशेष सचिव युवा कल्याण एवं खेल विभाग में, शिवशरणप्पा सिद्धार्थ नगर के डीएम, पुलकित गर्ग चित्रकूट के डीएम, पूर्ण बोहरा वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, रणविजय सिंह बिजनौर के सीडीओ, अक्षत वर्मा विशेष सचिव नियोजन, ऋषिराज प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने हैं.
फिरोजाबाद में गुंजन द्विवेदी को नगर आयुक्त और शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है. वंदिता श्रीवास्तव कुशीनगर की सीडीओ, मधुसूदन हुलगी विशेष सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय, अमित पाल कौशांबी के डीएम, नंदकिशोर कलाल गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, महेंद्र कुमार सिंह रामपुर के सीडीओ, पवन अग्रवाल विशेष सचिव गृह विभाग, विपिन कुमार जैन बलरामपुर के डीएम, आकांक्षा राणा झांसी की नगर आयुक्त बनाई गई हैं. देवेंद्र कुमार कुशवाहा विशेष सचिव रेशम विभाग, अश्वनी कुमार पांडे श्रावस्ती के डीएम, अजय कुमार द्विवेदी रामपुर के डीएम, जोगिंदर सिंह विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, अनुराज जैन अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, गुलाबचंद महाराजगंज के सीडीओ, सूरज पटेल ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ और सचिन कुमार सिंह अमेठी के सीडीओ नियुक्त किए गए है.
IANS
