फिल्म आदिपुरुष में “…कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, जलेगी भी तेरे बाप की..” डायलॉग पर भड़के लोग, निर्माता बोले बदलेंगे डायलॉग्स

Adipurush (1)
The Hindi Post

मुंबई | हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘आदिपुरुष’ में बोले गए कुछ डायलॉग्स लोगों को अखर रहे है. इन डायलॉग्स को लेकर लोगों का कड़ा विरोध देखने को मिल रहा है. लोग फिल्म बनाने वालों पर अपना गुस्सा निकाल रहे है.

फिल्म में विवादित डायलॉग्स में से एक डायलॉग लंका दहन के सीन के दौरान आता है. हनुमान जी रावण के बेटे इंद्रजीत से कहते है, “कपड़ा तेरे बाप का! तेल तेरे बाप का! जलेगी भी तेरे बाप की…”, इस डायलॉग पर लोग भड़क गए है और इसे सड़क-छाप भाषा बता रहे है.

इस सब आलोचनाओं के बीच, निमार्ताओं ने घोषणा की कि लोगों को आहत करने वाले डायलॉग बदले जाएंगे.

आलोचना के बीच मनोज मुंतशिर ने ट्वीट करके कहा, “मैंने और फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने निर्णय लिया है कि वो कुछ संवाद जो आपको आहत कर रहे हैं, हम उन्हें संशोधित करेंगे, और इसी सप्ताह वो फिल्म में शामिल किए जाएंगे.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!