मध्य पूर्व में भीषण युद्ध: “दिल जोर-जोर से धड़क रहा था, आंखों में थे आंसू….”, कुवैत से भागी यह भारतीय अभिनेत्री….

Kuwait
The Hindi Post

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कुवैत में फंसी एक्ट्रेस, फूट-फूटकर रोईं, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, मांगी दुआएं……

 

मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और मिसाइल हमलों के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भारत लौट आई है. अब किसी तरह अपनी जान बचाकर सुरक्षित भारत लौटने में कामयाब रही है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया.

कुवैत से वतन वापसी के दौरान उर्वशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट साझा की. उर्वशी ने बताया कि घर वापसी की फ्लाइट में चढ़ते समय वह काफी डरी हुई थी. अपने अनुभव को बयां करते हुए उन्होंने लिखा, “प्लेन में बैठने तक मैं सामान्य थी लेकिन सीट पर बैठते ही अचानक घबराहट होने लगी और मेरा दिल जोर से धड़कने लगा. मुझे नहीं पता क्यों पर मैं बहुत डरी हुई थी और असुरक्षित महसूस कर रही थी.” वो रोने लगी थी. वो अपने आंसू भी पोछती दिखी थीं.

उर्वशी रौतेला की सुरक्षित घर वापसी
“मैं थोड़ा असुरक्षित और चिंतित महसूस कर रही हूं. मुझे सचमुच आपकी प्रार्थना की जरूरत है. अगर मेरी बातें भावुक लगें या आपको किसी भी तरह से चिंता हो तो मैं माफी चाहती हूं, मुझे बस लगा कि मुझे अपने मन की बात शेयर करनी चाहिए. इस समय आपकी दुआएं और सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है.”

रिपोर्ट्स के अनुसार, उर्वशी अपने पेशेवर प्रोजेक्ट्स के सिलसिले में कुवैत गई थीं, लेकिन अचानक बिगड़ते वैश्विक हालातों के कारण वो वहां फंस गईं थी. राहत की बात यह है कि उर्वशी अब सुरक्षित भारत पहुंच चुकी हैं. अपनी सुखद वापसी पर उन्होंने स्थानीय अधिकारियों और एयरपोर्ट स्टाफ का आभार व्यक्त किया.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत से मुंबई पहुंचीं उर्वशी रौतेला


The Hindi Post
error: Content is protected !!