स्ट्रोक के बाद लकवे का शिकार हुईं अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा

Shikha Malhotra

Photo: shikhamalhotraofficial/Instagram

The Hindi Post

मुंबई | अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा को स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके शरीर का दाहिना हिस्सा इससे काफी बुरी तरीके से प्रभावित हुआ है, जिसके चलते उन्हें जुहू के कूपर हॉस्टिपल में एडमिट कराया गया है। ऐसा कोविड-19 से अभिनेत्री के उबरने के महज एक महीने बाद हुआ है।

उनकी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए शिखा की पीआर मैनेजर अश्विनी शुक्ला ने आईएएनएस को बताया, “उन्हें एक काफी गंभीर स्ट्रोक आया है। उनके शरीर का दाहिना हिस्सा बुरी तरीके से प्रभावित हुआ है। उन्हें विले पार्ले के कूपर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।”

उनके मैनेजर ने बताया कि शिखा को 10 दिसंबर की रात को पैरालिसिस स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल ले जाया गया। वह बात नहीं कर पा रही हैं।

शिखा के पास नसिर्ंग की डिग्री होने के चलते उन्होंने लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 के मरीजों की अपनी इच्छा से सेवा की और इसी दौरान अक्टूबर के महीने में व खुद भी वायरस की चपेट में आ गईं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!