अभिनेता कमाल आर खान गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला…?

Kamal K Khan (1)

अभिनेता कमाल आर खान की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

अभिनेता कमाल आर खान गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला…?

 

मुंबई | मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई थी जब एक आवासीय सोसायटी परिसर के भीतर फायरिंग की घटना घटी थी. लोकखंडवाला बैक रोड स्थित नालंदा सोसायटी में हुई इस घटना के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने अभिनेता कमाल आर. खान को गिरफ्तार कर लिया है.

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. ओशिवारा पुलिस ने बताया कि खान को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा.

यह मामला शनिवार दोपहर तब सामने आया था जब लोखंडवाला बैक रोड स्थित ‘नालंदा सोसाइटी’ के दो निवासियों ने तेज आवाजें सुनी. बाद में उन्हें बिल्डिंग की दूसरी और चौथी मंजिल पर दो प्रोजेक्टाइल (गोलियां या छर्रे) पड़े मिले.

तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू की. उन्होंने राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) के अधिकारियों को मौके पर बुलाया. फोरेंसिक टीम ने प्रोजेक्टाइल को अपने कब्जे में ले लिया.

पुलिस ने स्थानीय निवासियों के बयान दर्ज किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं. फिलहाल पूरे मामले में जांच जारी है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पूछताछ के दौरान कमाल आर. खान ने स्वीकार किया कि उन्होंने 18 जनवरी को अपने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की थी. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है.

फायरिंग करने के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान खान ने दावा किया कि उनका किसी को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था.

अपने बयान में खान ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बंदूक साफ कर रहे थे और उसकी कार्यक्षमता जांचने के लिए फायर किया था.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!