भ्रष्टाचार पर CM योगी सख्त, रिश्वत लेने के आरोपी डिप्टी एसपी को SI रैंक पर डिमोट किया

Police UP (1)

प्रतीकात्मक फोटो (आईएएनएस )

The Hindi Post

लखनऊ | भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिश्वत लेने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी को पदावनत कर सब-इंस्पेक्टर बनाने का निर्देश दिया है. यह जानकारी गृह विभाग की ओर से ट्वीट कर दी गई है. दरअसल, रामपुर सदर के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी/उप अधीक्षक (सीओ) विद्या किशोर शर्मा को रिश्वत लेने के आरोप में उनके मूल पद से हटा दिया गया था.

सीओ विद्या किशोर शर्मा पर रामपुर में पदस्थापन के दौरान रिश्वत लेने का आरोप लगा था. जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई. उन्हें उनके मूल पद से हटा दिया गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

अब मुख्यमंत्री योगी ने रामपुर के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी-नगर को रिश्वत लेने के आरोप में मूलपद पर प्रत्यावर्तित करने का निर्णय लिया है.

विद्या किशोर शर्मा को यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया था. पदोन्नति मिलने के बाद उन्हें डिप्टी एसपी के पद पर तैनात किया गया था.

विद्या किशोर शर्मा को अक्टूबर 2018 में डिप्टी एसपी बनाया गया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!