वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने पर भड़के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी, कह डाली यह बात
न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी की फाइल फोटो (आईएएनएस)
वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने पर भड़के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी, कह डाली यह बात
न्यूयॉर्क | न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने वेनेजुएला पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा है कि किसी भी आजाद देश पर हमला ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाता है क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है.
जोहरान ममदानी की प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने ऐलान किया कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की राजधानी काराकस पर बड़े पैमाने पर हमला करते हुए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया है और ट्रांजिशन अवधि के दौरान अमेरिका वेनेजुएला की सरकार को चलाएगा.
ममदानी ने कहा, “मुझे सुबह वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी मिलिट्री द्वारा पकड़ने और न्यूयॉर्क में फेडरल कस्टडी में कैद करने के बारे में जानकारी दी गई. एक संप्रभु देश पर एकतरफा हमला करना युद्ध छेड़ने जैसा है और फेडरल और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है.”
आपको बता दे कि मेयर जोहरान ममदानी का निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की हिरासत पर कोई प्रत्यक्ष नियंत्रण नहीं है. मादुरो दंपति वर्तमान में न्यूयॉर्क में अमेरिकी संघीय एजेंसियों की अभिरक्षा में हैं. मेयर ने इस कदम की आलोचना करते हुए इसे ट्रंप प्रशासन द्वारा सत्ता परिवर्तन की कोशिश बताया.
जोहरान ममदानी ने कहा, “सरकार बदलने की यह खुली कोशिश सिर्फ विदेश में रहने वालों पर ही असर नहीं डालती इसका सीधा असर न्यूयॉर्क के लोगों पर भी पड़ता है. इनमें हजारों वेनेजुएला के लोग भी हैं. ये लोग न्यूयॉर्क शहर को अपना घर मानते हैं. मेरा ध्यान उनकी और न्यूयॉर्क में रहने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षा पर है.”
IANS/Hindi Post Dot In
