ED ने किया AAP सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार

Sanjay Singh
The Hindi Post

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. सिंह की गिरफ्तारी दिल्ली की शराब नीति घोटाले के मामले में हुई है.

बता दे कि ED ने लंबी पूछताछ के बाद संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है.

ED ने शराब नीति घोटाले में बुधवार को सांसद संजय सिंह के घर छापेमारी की थी.

ED शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है.

ED ने पिछले दिनों इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी. इसमें संजय सिंह का भी नाम है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!