आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर की शादी की तस्वीरें साझा की
आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की डॉक्टर गुरप्रीत कौर से हुई शादी की कुछ तस्वीरें जारी की है। फोटो शेयर करते हुए आप ने लिखा कि, “पंजाब के सीएम भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी शुरू की। मान परिवार को ईश्वर दुनिया की सारी खुशियां दे।”

गुरुवार दोपहर को भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर की शादी सिख धर्म के अनुसार, पूरे रीति रिवाजों से संपन्न हुई। इस शादी में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। यह शादी चंडीगढ़ में हुई और इसमें घर के ही कुछ लोग शामिल हुए।

तस्वीरों में अरविंद केजरीवाल के परिवार के लोग भी नजर आ रहे है। एक अन्य फोटो में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान को गले लगाकर बधाई दे रहे है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
