शादी समारोह में प्रेमिका ने खोली दूल्हे की पोल, युवती ने दिखाई कुछ तस्वीरें, दुल्हन ने…..

Indian Wedding ChatGPT Image Nov 26, 2025, 04_13_08 PM

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

शादी समारोह में प्रेमिका ने खोली दूल्हे की पोल, युवती ने दिखाई कुछ तस्वीरें, दुल्हन ने…..

 

उप्र के शाहजहांपुर में एक शादी समारोह में उस समय हंगामा होने लगा जब दूल्हे की कथित प्रेमिका शादी समारोह में पहुंच गई. उसने दूल्हे पर पहले से रिश्ते में होने का आरोप लगाया और लड़की पक्ष को दूल्हे के साथ अपने फोटो भी दिखाए. स्थिति बिगड़ने पर दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया.

घटना सोमवार रात की है जब बारात भव्य स्वागत के साथ शादी हॉल में पहुंची थी. बरात के दौरान दूल्हे के मोबाइल पर लगातार कॉल आ रहे थे और वह बार-बार स्टेज से हटकर फोन रिसीव कर रहा था. तभी अचानक दूल्हे के गांव की एक युवती पहुंची और दूल्हे पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा कर दिया.

दुल्हन ने स्थिति समझते ही विवाह से मना कर दिया. घंटों तक समझौते की कोशिशें चलीं लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही. इसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई.

दुल्हन पक्ष का आरोप है कि तिलक में 14 लाख रुपये और सामान दिया गया था. रकम वापस लेने के लिए उन्होंने पुलिस में तहरीर दी. पुलिस की मध्यस्थता में दूल्हा पक्ष ने 14 लाख रुपये लौटा दिए जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की.

घटना के बाद से दुल्हन पक्ष दूल्हा पक्ष से बेहद नाराज है और पूरे गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!