बिना कपड़ो के शख्स चढ़ गया ट्रेन के महिला कोच में… मच गया हड़कंप

Mumbai Local 2 (1)
The Hindi Post

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. राजधानी की लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स बिना कपड़ों के बोगी में घुस गया. बिना कपड़ों के युवक को देख बोगी में सवार महिलाओं की चीख निकल गई. इस दौरान कई लोगों ने शख्स का वीडियो (Video Viral) भी बनाया, जो कि देखते ही देखते वायरल हो गया.

छत्रपति शिवाजी महाराज से कल्याण स्टेश के लिए शाम 4.11 बजे एक एसी लोकल चलती है. कई लोग इस एसी लोकल से यात्रा करते हैं. सोमवार को अचानक इस एसी लोकल में एक शख्स बिना कपड़ों के चढ़ गया. इसके बाद एसी लोकल में सवार महिलाओं ने हंगामा करना शुरु कर दिया. कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया.

ये वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया. छत्रपति शिवाजी महाराज से कल्याण जाने वाली एसी लोकल में चढ़ने वाला शख्स वास्तव में कौन था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मानसिक रूप से कमजोर हो सकता है. तभी उसने ऐसी हरकत की.

जानकारी के मुताबिक, शख्स की इस करतूत दो देख ट्रेन सवार कई महिलाएं एसी लोकल में हंगामा करने लगीं. महिलाओं के इस हंगामे को देख एक टिकट चेकर वहां पहुंचा. उसने पहले तो शख्स के ट्रेन से उतरने को कहा. जब वो बात नहीं माना तो टीसी ने उसे धक्का दे दिया. इससे वो ट्रेन से बाहर गिर गया. तब जाकर ट्रेन में मौजूद महिलाओं ने राहत की सांस ली.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!