मॉडल की मर्सिडीज कार में शख्स ने लगाई आग, घटना का लाइव वीडियो आया सामने
कार में आग लगाता हुआ युवक ( फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया )
गुजरात के सूरत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां घर के बाहर खड़ी मर्सिडीज कार को एक शख्स ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो अब वायरल हो रहा है.
वीडियो में कार सड़क पर ही खड़ी नजर आ रही है. इसी दौरान सिर पर कैप और चेहरे को कपड़े से ढके हुए एक शख्स कार के पास पहुंचता है, अपने साथ बोतल में लाए ज्वलनशीन पदार्थ को कार पर डालता और आग लगा देता है और फिर वहां से भाग निकलता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार की मालिक एक जानी मानी मॉडल है जिन्होंने वेसु पुलिस थाने में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. यह घटना 29 मई को हुई थी.
In #Gujarat ‘s Surat city, Mercedes torched in Vesu — CCTV captures unknown miscreant hurling flammable liquid on car.
Footage shows man fleeing the scene.
Car owner files complaint at Vesu Police Station, demands strict action.#Surat #Vesu #CarFire #BreakingNews pic.twitter.com/mdV9IyZ6kd
— Dilip Kshatriya (@Kshatriyadilip) May 29, 2025
पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है. जांच में कई अहम बातें सामने आई है जिसके मुताबिक आरोपी मॉडल का पूर्व प्रेमी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच में सामने आया है कि मॉडल ने पहले भी पूर्व प्रेमी मितेश जैन के खिलाफ उसका पीछा करने, धमकाने और इंस्टाग्राम पर उसके नाम से फेक अकाउंट बनाकर उसमें उसकी निजी तस्वीरें अपलोड करने की भी शिकायत दर्ज कराई थी. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.
Hindi Post Web Desk
