स्टंट के दौरान मौत के कुंए में गिरा शख्स, घुमती रही बाइक और फिर…. सामने आया VIDEO

image (2) (2)

शिव मन्दिर के परिसर में मौत के कुएं में बाइक चलाने वाला युवक गिर गया / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

ठूठीबारी कोतवाली के पंचमुखी इटहिया शिव मन्दिर के परिसर में मौत के कुएं में बाइक चलाने वाला युवक गिर गया. इस दौरान उसे गंभीर चोट लग गई. इस हादसे के दौरान वहां कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. बाइक काफी समय तक बिना चालक के दौड़ती रही. पुलिस ने इसके संचालक को चेतावनी देते हुए सावधानी से कार्य करने का निर्देश दिया है.

 

पंचमुखी इटहिया शिवमंदिर परिसर में मौत का कुआं में तेज बाइक चलाकर एक युवक स्टंट बाजी कर रहा था. इसी बीच बाइक से वह नियंत्रण खो बैठा और गिरकर घायल हो गया. इसके संचालक ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया.

इस दौरान कुछ समय तक अफरा तफरी की स्थिति बनी रही. तेज गति से घूमती बाइक से डरकर लोग वहां से हट गए और जान बचाई. ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्र ने बताया कि मौत का कुआं के संचालक को चेतावनी दी गई है कि सावधानी से कार्य करे ताकि दुबारा ऐसी घटना न होने पाए. इस निमित्त उससे लिखित सहमति करा लिया गया है. घायल युवक का इलाज चल रहा है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!