दोस्त का कान काटकर खा गया शख्स, दोनों के बीच हुआ था झगड़ा…

EAR

सांकेतिक तस्वीर(AI Photo)

The Hindi Post

दोस्तों के बीच झगड़ा होना वैसे तो आम बात है लेकिन महाराष्ट्र के ठाणे से एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स अपने दोस्त से हुए झगड़े में इतना हिंसक हो गया कि कथित तौर पर उसका कान चबा डाला. मामला पाटलीवाड़ा इलाके का बताया जा रहा है.

जनसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, कासरवडावली थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार सुबह पाटलीपाड़ा इलाके की एक पॉश सोसाइटी की है. पीड़ित युवक का नाम श्रवण लीखा (37) और आरोपी दोस्त का नाम विकास मेनन (32) है.

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित श्रवण ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है. अपनी शिकायत में श्रवण ने कहा, “मैं और विकास (आरोपी) दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे कि तभी हमारे बीच झगड़ा हो गया. इस दौरान विकास अचानक इतना एग्रेसिव हो गया कि उसने मेरे कान का एक हिस्सा काट लिया और फिर उसे निगल गया. इसके बाद मुझे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने आरोपी विकास मेनन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 117 (2) के तहत (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना) मामला दर्ज कर लिया और जांच की जा रही हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!