बस के अंदर घुसा भारी-भरकम सांड, मचाया उत्पात, ड्राइवर और कंडक्टर जान बचा के भागे, VIDEO
राजस्थान के जयपुर से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक सांड को बस में घुसते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद सांड ने उत्पात मचा दिया. वह बस के शीशे तोड़ने लगा. बस में ड्राइवर और कंडक्टर मौजूद थे.
सांड को इस तरह बस के शीशे तोड़ते देख ड्राइवर और कंडक्टर अपनी जान बचा के भागे. दोनों बस की ड्राइवर सीट से कूदकर किसी तरह बाहर निकले. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
लोग इस वीडियो को देख कर हैरान हो रहे है. हैरानी की बात यह है कि सांड बस में चढ़ गया. यही नहीं वह दोनों ओर की खिड़कियों के कांच तोड़ने लगा.
बाबा को नोटिस जारी हुआ
इधर जयपुर की लो फ्लोर में सांड घुस गया
ये भजनलाल जी के राज में ऐसा वाक्या पहली बार हो रहाँ है 😆🤣🙏 pic.twitter.com/O3eSTLvxTy— राजस्थानी काका 💪🙏 (@Rajsthanikaka) February 10, 2025
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
