प्रधानमंत्री मोदी ने पहनी मिलिट्री यूनिफार्म, दिग्विजय सिंह ने पूछा “क्या कोई नागरिक, गैर सैन्य व्यक्ति, आर्मी यूनिफार्म पहन सकता है?”

Digvijay Singh

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मिलिट्री यूनिफॉर्म पहनने को लेकर सवाल उठाए है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में मिलिट्री यूनिफार्म पहनकर फ़ौजी जवानों के साथ दीवाली का त्योहार मनाया था। इसपर दिग्विजय ने पूछा, “क्या कोई नागरिक, गैर सैन्य व्यक्ति, आर्मी यूनिफार्म पहन सकता है? क्या जनरल रावत (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत) या रक्षा मंत्री (राजनाथ सिंह) स्पष्ट करेंगे?

सिंह ने यह प्रतिक्रिया ट्विटर पर एक न्यूज पर दी।

Digvijay Singh questions Modi regarding wearing military uniform

प्रधानमंत्री मोदी हर साल फौजी जवानों के साथ दीवाली मानते है। वह सैनिको से मुलाकात के समय, मिलिट्री यूनिफार्म पहने नजर आते है। यह सिलसिला इस साल दीवाली पर भी जारी रहा।

4 नवंबर को दीवाली वाले दिन, प्रधानमंत्री मोदी ने फ़ौजी जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उन्हें दीपावली की बधाई दी। उन्होंने जवानों का जोश बढ़ाया। उन्होंने जवानों और अफसरों के साथ फोटो भी खिंचवाई। फ़ौजी भी अपने बीच प्रधानमंत्री को पाकर बेहद खुश दिख रहे थे।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!